उत्तर प्रदेशलखनऊ

दीप यज्ञ से जगमगा उठा मां मनसा देवी मंदिर

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
25 जून 2023

#औरैया।

शहर के ठठराई मोहाल स्थित मां मनसा देवी मंदिर पर रविवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। अखंड रामायण के बाद विशाल दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।
शहर के मनसा देवी मंदिर पर विगत कई वर्षों से 25 जून को माता का स्थापना दिवस मनाया जाता है। स्थापना दिवस से पूर्व शनिवार से मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। रविवार दोपहर कथा के समापन पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। शाम को आरती के साथ विशाल दीप यज्ञ हुआ। दीप यज्ञ में शामिल होने के लिए आसपास क्षेत्र की महिलाएं घरों से दीपक लेकर मंदिर पर पहुंची। एक साथ 21,00 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों से चारों ओर प्रकाश फैल गया। कार्यक्रम में मोहल्ले के किशन शुक्ला, विपुल शुक्ला, शशिविंद चतुर्वेदी, बॉबी चतुर्वेदी, अमित अग्निहोत्री, संतोष कुशवाह, मनोज सोनी, पिंटू दुबे गोपाल शुक्ला, चंदन शुक्ला, मनोज सक्सेना व ओम प्रकाश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button