इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए-शिवपाल यादव

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
13 दिसंबर 2023
#औरैया।
सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह गठबंधन 2024 के लिए ही बना है और गठबंधन पूरी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेगा और भारतीय जनता पार्टी को हराएगा। साथ ही पीडीए का मतलब भी समझाया कि पीडीए रणनीति है। उन्होंने कहा कि इसमें सभी वर्ग के लोग आते है जिसमें लोकसभा चुनाव में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक को लेकर चुनाव लडा जाएगा। उन्होंने मध्य प्रदेश मे मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी।
उन्होंने आगे कहा कि वहां पर सरकार बन गई है। वह वहां पर अच्छा चलाए अच्छा देखे यूपी तो हम लोग देख लेगे। शिवपाल यादव ने बीजेपी पर एक बार फिर आरोप लगते हुए क़ानून व्यवस्था पर सबाल उठाए। कहा कि यहां पर लाइन आर्डर तो है ही नहीं। अपराध बढ़ रहे हैं, साथ ही घटनाओ के साथ-साथ भ्रष्टाचार भी बहुत बढ़ गया है। यही नहीं मंहगाई से जनता परेशान है। एक सवाल के जबाव में बताया कि 2024 में सपा यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस पर उन्होंने कहा कि यह तो गठबंधन ही तय करेगा कि कौन सी पार्टी कहां पर लडे़गी। समय पर यह सारी चीजें सामने आ जाएंगी।राजभर से सपा मुखिया अखिलेश यादव के रात में मिलने और उनसे मदद मांगने वाले बयान पर शिवपाल यादव ने तीखा जबाब देते हुए कहा कि सीएम तो पूरी जनता का होता है। ज़ब वह शपथ लेता है तब वह किसी पार्टी का नहीं होता है। अखिलेश तो मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और फिर वह रात में क्यों जाएगे। दिन में जाएगे और यदि मिलना होगा तो दिन में जाएगे। इससे पूर्व सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शहर में निर्मित हुए एक प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, रामबाबू यादव पूर्व मंत्री, अशोक चौबे, विश्वनाथ सेंगर, राजवीर यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, योगेन्द्र यादव, कल्लू, पल्लवी पाल, किशोर यादव, रत्नेश पाठक, अनिल पाल, शिपू़ं यादव, कपिल चौहान, ओमजी यादव, पुष्पेन्द्र यादव, मनोज पाल, दीपू यादव, रिंकू कुशवाहा, जितेन्द्र कठेरिया, नरेंद्र पाल एवं मीडिया प्रभारी शोभित यादव हीरु मौजूद रहे।