स्वास्थ्य

उर्स के मद्देनजर चैयरमैन ने किया सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण

दरगाह जाने वाले रास्तों व सामुदायिक केंद्र के सुंदरीकरण के दिये निर्देश

जीटी-70025, ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूँद।
12 दिसंबर 2023

#फफूंँद,औरैया।

आगामी तीस दिसम्बर व जनवरी में होने वाले 122 वां उर्स हाफ़िज़-ए-बुख़ारी को लेकर नगर की ख़ानक़ाह में तैयारियां शुरू हो गयी हैं तो वहीं उर्स को मद्देनजर रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन भी अलर्ट मूड में नज़र आया जहाँ नगर पंचायत अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी ने उर्स को जाने वाले रास्तों तथा महमानों के रुकने वाले सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नगर की ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया में हर साल मनाए जाने वाले हुज़ूर हाफिज़- ए-बुख़ारी के आगामी 122वाँ तीन दिवसीय सालाना उर्स को लेकर मंगलवार को नगर पंचायत फफूंँद के अध्यक्ष मो०अनवर क़ुरैशी ने अधिशासी अधिकारी विनय कुमार शुक्ला के साथ दरगाह के पास बने सामुदायिक केंद्र का उर्स में बाहर से आने वाले महमानों के ठहरने के लिए निरीक्षण किया तथा तत्काल प्रभाव से उसमें साफ सफाई,पानी की व्यवस्था तथा उर्स से पहले उसमें सुंदरीकरण करने के निर्देश दिए इसके बाद उन्होंने दरगाह को जाने वाली सड़को का भी निरीक्षण कर सड़कों में गठ्ठे पाए जाने पर उसको तत्काल प्रभाव से गढ्ढा मुक्त कराने के निर्देश दिए जिससे कि उर्स के दौरान दरगाह को पैदल जाने वाले राहगीरों व महमानों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।ज्ञात रहे कि ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय सालाना उर्स में हर साल उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अधिकतर दूसरे राज्यों से भी हजारों की संख्या में लोग उर्स में शामिल होने के लिए दरगाह पहुँचते हैं। जिससे नगर में एक अजीब रौनक देखने को मिलती है। इस दौरान सभासद पति वसीम अंसारी, मुन्ना सिद्दीकी, मास्टर तारिक उल्लाह अफ़ज़ल उर्फ शालू,अज़हर सिद्दीकी,नौशाद खान,तौहीद सिद्दीकी, कल्लू, अनीस आदि लोग मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button