उत्तर प्रदेशलखनऊ

वैश्विक मानवाधिकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया विश्व मानवाधिकार दिवस

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
10 दिसंबर 2023

#दिबियापुर,औरैया।

वैश्विक मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर डा इफ्तिखार हसन की अध्यक्षता में तथा प्रदेश अध्यक्ष सुबोध शुक्ला व मंडल अध्यक्ष वसीम अकरम के सयोंजकत्व में धूमधाम से दिबियापुर के कमला मैरिज होम में विश्व मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। चैयरमैन राघव मिश्रा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशू तिवारी का सम्मान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियो को पुष्प मालाओं, शाल एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रो0 यशकुमार ने अपने उद्बोधन में मानवाधिकारों की शिक्षा को संजीवनी बताया। इसके अलावा प्रो राकेश तिवारी, वसीम कुरैशी, जिला महामंत्री दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो इफ्तिखार हसन ने मानव अधिकारों की शिक्षा को समस्त विश्व एवं राष्ट्र के उन्नयन के लिए आवश्यक बताया।उन्होंने सभी पदाधिकारियों, आयोजक मंडल तथा गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मानवाधिकार के वार्षिकांक मानवाधिकार मिशन का विमोचन एवं पदाधिकारीयों को शपथ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर डा0 इफ्तिखार हसन ने दिलाई।मुख्य अतिथि राघव मिश्रा ने मानव अधिकारों को कर्तव्यों के बिना अधूरा बताया। अंशू तिवारी ने राष्ट्रीय एकता के लिए मानव अधिकारों को संबल बताया। सभा का कुशल संचालन संगठन के प्रदेश अल्पसंखयक अध्यक्ष टी एच खान ने किया। मानवाधिकार दिवस के इस आयोजन में निकटवर्ती जिलों और मंडलों के पदाधिकारियों ने प्रतिभागिता की। झांसी मंडल के मंडल अध्यक्ष एस एस निरंजन, कानपुर मण्डल के मंडल अध्यक्ष वसीम अकरम, कन्नौज, फतेहपुर, जालौन और कानपुर देहात और बिजनौर जिला अध्यक्ष मेहताब हुसैन,वैश्विक मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपने पदाधिकारियों के साथ प्रतिभागिता की। प्रदेश अध्यक्ष सुबोध शुक्ला और मंडल अध्यक्ष वसीम अकरम, मंडल उपाध्यक्ष यूनिस खान ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारीयों का माल्यार्पण, शाल एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button