उत्तर प्रदेशलखनऊ

अचानक हुई वर्षा से कई किसानो की धान की फसल हुई बर्बाद

ग्लोबल टाइम्स ७ डिजिटल न्यूज नेट वर्क,कंचौसी ब्लॉक रिपोर्टर बृजेश बाथम
कंचौसी औरैया
विगत सप्ताह हुई दो दिन लगातार वर्षा से कई किसानो की खेत में पड़ी धान की फसल बर्बाद हो गई।ढिकियापुर निवासी किसान जीतपाल,विनोद,मुकेश ने बताया कि उनकी खेत में कटी पड़ी धान की फसल बिलकुल बर्बाद हो गई तथा अधिक जल भराव के कारण काली पड़ गई जिसका बाजार में कोई मूल्य नहीं है। वर्षा के कारण किसानों की रबी की फसल बुबाई में भी देरी हो रही है।अधिकतर किसान परेशान और दुखी है क्योंकि उनके पास नाही पशुओं को खिलाने के लिए चारा है और नाही घर में इतना अनाज है कि साल भर का गुजर बसर हो सके।किसानो ने शासन प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस प्रकार बर्बाद हुए किसानो की सहायता की जाए।ताकि किसान बिना कर्ज लिए रबी की फसल की बनाई कर सके।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button