भाजपाइयों ने राज्यसभा सांसद का फूका पुतला

छापेमारी में करोड़ों रुपए मिलने पर जताया आक्रोश
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
09 दिसंबर 2023
#औरैया।
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने सुभाष चौराहे पर कांग्रेस के भ्रष्ट नेता का पुतला फूकते हुए आक्रोश जताया। आयकर विभाग के छापे में 300 करोड रुपए से मिली अधिक की नगदी के बाद भाजपाईयों में आक्रोश दिखाई दिया। पुतला फूककर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
छत्तीसगढ़ के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के आवास पर आयकर विभाग द्वारा शुक्रवार को छापा मारा गया था। छापेमारी के दौरान उनके यहां पर मिली नगदी की गिनती शुरू की गई। शनिवार की दोपहर तक 300 करोड रुपए से अधिक की नगदी बरामद की जा चुकी थी और अभी गिनती जारी थी। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने शहर के सुभाष चौराहे पर भ्रष्ट कांग्रेसी नेता का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार और लूट है। कांग्रेस ने देश को लूटा है जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री मोदी जी का उद्देश्य भारत को भ्रष्टाचार मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि आयकर के छापे में एक राज्यसभा सांसद के यहां इतनी बड़ी धनराशि मिलना सीधेतौर पर भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण है। पुतला फूकते हुए उन्होंने आक्रोश जताया तथा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष के अलावा विशाल शुक्ला, नीटू दुबे, आदर्श पांडे, आदित्य चतुर्वेदी, आशीष चौबे, सोनू सोनी के अलावा दर्जनों भाजपेई मौजूद रहे।