विश्व पर्यावरण संरक्षण संकल्प सप्ताह के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

गायत्री परिवार ने किया वृक्षारोपण पॉलीथिन से बचने का दिलाया संकल्प
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
06 जून 2023
#बिधूना,औरैया।
शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन पर गायत्री परिवार बिधूना द्वारा पर्यावरण संरक्षण संकल्प सप्ताह के तहत मंगलवार को क्षेत्र के जगतपुर व सबहद गांवों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान वृक्षारोपण किए जाने के साथ पॉलिथीन के प्रयोग से बचने का लोगों को संकल्प दिलाया गया, वहीं गायत्री परिवार के जिला समन्वयक द्वारा 5100 पौधे पंचवटी के रूप में हर देवालय पर स्थापित करने का भी संकल्प लिया गया।
पर्यावरण संरक्षण संकल्प सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के मौके पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक युवा प्रकोष्ठ मनोज कुमार श्रीवास्तव पंकज ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है। वृक्ष हमें प्राणवायु देने के साथ फल-फूल, ईंधन आदि भी देते हैं, और प्राकृतिक प्रकोप से बचाने में भी वृक्षों का अहम योगदान है। ऐसे में वृक्षारोपण के साथ वृक्षों का संरक्षण कर ही पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उनके द्वारा जिले के हर देवालय पर पंचवटी के रूप में 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य है साथ ही प्रतिवर्ष उनके द्वारा 2000 तुलसी के पौधे पिछले 5 वर्षों से अनवरत लगाए जा रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने प्रतिवर्ष पांच वृक्ष अनिवार्य रूप से लगाने और उनका संरक्षण करने के साथ पॉलिथीन के प्रयोग से बचने का भी लोगों का आवाहन किया। इस अवसर पर आदेश कुमार सक्सेना, कृष्ण प्रताप सिंह सेंगर, गिरीश त्रिपाठी, अरविंद सिंह वैश्य, सुनील यादव, ईश्वरचंद्र वर्मा, भगवान सिंह, नीलेंद्र सिंह चौहान, नीलू पाठक आदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद थे।





