उत्तर प्रदेशलखनऊ
नगर पालिका अध्यक्ष ने विकास कार्यों को गति देते हुए किया निरीक्षण

लगातार भ्रमण करते हुए कर रहे वार्डो का निरीक्षण
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
08 दिसंबर 2023
#औरैया।
नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने नगर स्थित पानी की टंकियों में सुधार के लिए निरीक्षण किया और उसके बाद पालिका अध्यक्ष ने नगर स्थित प्राइमरी स्कूलों, आरआरआर सेंटर व सत्ती तालाब का निरीक्षण कर विकास की योजना बनाई इस दौरान वार्ड वासी मौजूद रहे। शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने विकास कार्यों को गति देते हुए कई वार्डो का निरीक्षण किया और संबंधित पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर में आम जनमानस को किसी भी तरह परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि किसी भी प्रकार की कर्मचारी के खिलाफ शिकायत आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





