उत्तर प्रदेशलखनऊ
रेड क्रॉस सोसाइटी ने दिव्यांग महिला को प्रदान की व्हीलचेयर

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
04 दिसंबर 2023
#औरैया।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जनपद औरैया ब्रांच द्वारा दिव्यांग महिला शिरोमणि देवी पत्नी श्याम सिंह निवासी हजियापुर को एक व्हील चेयर जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी नेहा प्रकाश व रेड क्रॉस के चेयरमैन व सदस्यों ने प्रदान की। शिरोमणि देवी ने कुछ दिन पूर्व जनता दर्शन मे जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर व्हील चेयर की मांग की थी, जिलाधिकारी ने उक्त पत्र रेड क्रॉस सोसाइटी को भेजकर सहयोग करने को कहा था। इसी पर रेड क्रॉस सोसायटी ने मुख्यालय जाकर उक्त महिला को व्हीलचेयर प्रदान की। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी औरैया ब्रांच के चेयरमैन विपिन मित्तल, डॉ अरूणेश बाजपेयी, रोहित अग्रवाल, नितिन वर्मा,प्रशांत चतुर्वेदी, रविभान सिंह, नूपुर सेंगर व संदीप गुप्ता मौजूद रहे।