सपा कार्यालय पर मनाई गई लोकबंधु राजनारायन की जयंती

सपा जिलाध्यक्ष ने लोकबन्धु जयनारायन के पदचिन्हों पर चलने के लिए किया प्रेरित
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
23 नवंबर 2023
#औरैया।
आज गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में लोकबंधु राजनारायन जयंती उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनायी गयी। इस मौक़े समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने लोक बन्धु राजनरायन के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारी ने भी राजनारायन के विषय में वक्तव्य दिए हैं।
ककोर मुख्यालय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज गुरुवार को लोकबंधु राजनारायन की जयंती अवसर पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि देशबंधु ख्यातिलब्ध राजनारायन के त्याग को भुलाया नहीं जा सकता है। वह हम सभी के प्रेरणाश्रोत हैं। हम सभी को सच्चीनिष्ठा के साथ उनके आदर्शों पर चलने की माहिती आवश्यकता है। उन्होंने मौजूद लोगों से देशबंधु राजनारायन के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया है। इसके अलावा प्रदेश सचिव रामपाल यादव एवं सपा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया ने भी सहानुभूति पूर्वक समाजवादी विचारधारा को मानने वाले लोगों का आवाहन करते हुए कहा कि हम सभी को देशबंधु राजनारायन से प्रेरणा लेते हुए उनका अनुसरण करना चाहिए। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग के रामपाल यादव, जिला सचिव बड़े सिंह गौर, हरिशंकर यादव, धनीराम सविता, रविन्द्र राठौर, पंकज यादव के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।





