श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं को बांटे गए स्मार्टफोन

स्मार्टफोन का छात्र-छात्राएं शिक्षा पर करें सदुपयोग- विधायक रेखा वर्मा
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
23 नवंबर 2023
#बिधूना,औरैया।
श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक डिग्री कॉलेज बिधूना में गुरुवार को आयोजित स्मार्टफोन वितरण शिविर में बिधूना विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक रेखा वर्मा व सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव एवं श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक डिग्री कॉलेज की प्रबंधक रचना सिंह सेंगर द्वारा संयुक्त रूप से कॉलेज के छात्र-छात्राओं को शासन से मिले स्मार्टफोन वितरित किए गए। स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए। सपा विधायक समेत सभी मंचासीन लोगों द्वारा उक्त स्मार्टफोनों का अपनी शिक्षा पर सदुपयोग करने का छात्र-छात्राओं का आवाहन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया वहीं बाद में कार्यक्रम संयोजिका रचना सिंह सेंगर द्वारा मुख्य अतिथि सपा विधायक रेखा वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस स्मार्टफोन वितरण शिविर के मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा विधायक रेखा वर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वह दिए गए इन स्मार्टफोनों का अपनी शिक्षा के लिए सदुपयोग करें आज के समय में स्मार्टफोन कंप्यूटर छात्र छात्राओं के ज्ञानार्जन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सबसे पहले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए थे। इस मौके पर संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजिका एवं कॉलेज की प्रबंधक रचना सिंह सेंगर ने कहा कि आज के तकनीकी युग में स्मार्टफोन कंप्यूटर लोगों का शैक्षिक शैक्षिक ज्ञान बढ़ाने के साथ उन्हें देश दुनिया की प्रत्येक जानकारी के लिए भी सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कंप्यूटर की अहमियत पता थी और इसीलिए उन्होंने छात्र/ छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन के लिए प्रदेश में सर्वप्रथम लैपटॉप वितरण किए थे। श्रीमती सेंगर ने कहा कि महाविद्यालय में शैक्षिक माहौल बनाए रखने के लिए वह प्राण प्रण से तत्पर है और यही कारण है कि उनके कालेज के छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ खेलकूद में भी कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक डॉ मनोज कुमार सिंह चौहान, प्राचार्य डॉ अपरबल सिंह भदौरिया, महेश प्रताप सिंह सेंगर, कीर्तिवर्धन सिंह सेंगर, गौरी गुप्ता, राकेंद्र भदौरिया, अनुराग सिंह भदौरिया, नरेश भदौरिया आदि प्रमुख लोगों के साथ छात्र-छात्राएं मौजूद थे।