खेत में पानी लगाने के कारण हुए विवाद में ईंट मारकर की हत्या

आरोपी हुआ फरार, पुलिस कर रही है तलाश
ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
13 नवम्बर 2023
शिवली
कानपुर देहात
चचेरे भाई के खेत से अपने खेत में पानी लगाने हेतु बिना बताये जीन फैला रहे चचेरे भाई से हुए विवाद में मारपीट व गाली गलौज हो गई तभी चचेरे भाई ने मौका पाकर ईट से हमला कर दिया जिससे एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे ईलाज हेतु परिजन तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवली ले गए जहाँ परीक्षण में चिकित्सक द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया|घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद तनु उपाध्याय तथा कोतवाली प्रभारी शिवनारायण सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर घटना की बारीकी से छानबीन करते हुए फरार हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है | प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक उर्फ धर्मराज पुत्र रामधार खेत पर पानी लगाने के लिए जीन फैला रहे थे कि तभी चचेरे भाई रोशन पुत्र स्वर्गीय धुलीचन्द जो शराब के नशे में धुत था,वहाँ आकर गाली गलौज करने लगा अशोक द्वारा मना करने पर रोशन द्वारा ईट से हमला कर दिया गया जिससे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली ले जाया गया जहां पर मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण के दौरान अशोक को मृत घोषित कर दिया ,मृत्यु की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया | सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल कर कोतवाली प्रभारी को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिए हैं घटना के बाद से आरोपी रोशन फरार है | पत्नी संगीता, पुत्र अरमान व अभिषेक का रो रो कर बुरा हाल है , घटना के बावत मृतक की पत्नी संगीता ने बताया कि आरोपी रोशन शराब की नशे में खेत से जीन निकालने को लेकर गाली गलौज कर रहा था तभी पति ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने ईट से सिर पर वार कर दिया जिससे पति की मौत हो गई है। कोतवाली प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाएगी ।




