उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में निकली रैली हुई गोष्ठी

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
09 नवंबर 2023

#बिधूना,औरैया।

जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में गुरुवार को बिधूना कस्बे में जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को उनके हक अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। तत्पश्चात विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बिधूना तहसील सभागार में आयोजित जन जागरूकता गोष्ठी में संबंधित पीएलबी द्वारा लोगों को उनके हक अधिकार के प्रति जागरूक किये जाने के साथ कानूनी जानकारी दी गई। इस मौके पर संबोधित करते हुए पीएलबी देवेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ने कहा कि 300000 सालाना तक आमदनी वाले लोगों को निशुल्क कानूनी मदद दिए जाने की व्यवस्था निर्धारित है लोग आसानी से इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने शिक्षा संपत्ति न्यायिक उपचार व काम के अधिकारों के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी। श्री सेंगर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सुकन्या समृद्धि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना समेत विभिन्न सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह गौर, रविंद्र राजपूत, वेद प्रकाश तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडे, पूर्व अध्यक्ष मुरारी लाल यादव, महामंत्री अमरेश सिंह सेंगर, अधिवक्ता सत्यवान सिंह शाक्य, अधिवक्ता विजय अग्निहोत्री, हरगोविंद सिंह सेंगर, अशोक कुमार सक्सेना, सुखराम सिंह, अनुपमा, विशेन, रंजीत सिंह आदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button