पेट्रोल पंप लूट का हुआ पर्दाफाश

चार लुटेरे माल सहित हुए गिरफ्तार
Global Times-7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
*क्राइम रिपोर्टर तहसील मैथा
20 September 2022
बिगत माह की 24 तारीख को ममता एच. पी. फिलंग स्टेशन रेलवे स्टेशन मैथा पर रात में हुई लूट का खुलासा शिवली पुलिस द्वारा कर दिया गया है|घटना में शामिल चार अभियुक्तों को लूटे गये माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है |क्षेत्र की सुरक्षा हेतु गश्त पर निकले मैथा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश पान्डेय तथा उनके हमराह हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, आरक्षी गौतम कुमार व आरक्षी बीनू कुमार मुखविर द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर शिवली कल्यानपुर मार्ग तिराहे पर घटना में शामिल अभियुक्तों के आने की प्रतीक्षा करने लगे जो रसूलाबाद की ओर से आ रहे थे तभी बाइक नं० यूपी 77 आर 5543 पर दो लोग आते दिखाई पडे़ उन्हें रोककर उनकी तलाशी ली गई जिसमें दोनों के पास से कुल पांच सौ रूपये बरामद किए गए तथा कड़ाई से पूंछ तांछ करने पर दोनों लोगों ने लूट में शामिल होना स्वीकार किया तथा अन्य दो साथियों की भी जानकारी दी दोनों की निशानदेही पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया तथा पेट्रोल पंप पर काम करने वाले चौकीदार से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया जिसे स्वयं चौकीदार ने पहचान की |पकड़े गए अभियुक्तों में मैथा मारग थाना शिवली कानपुर देहात निवासी अमन शुक्ला पुत्र गोविन्द शुक्ला, गांव टिकरी थाना शिवली कानपुर देहात निवासी राज उर्फ आर्यन सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह, तथा लालपुर सरैंया थाना शिवली कानपुर देहात निवासी गण मोहित उर्फ़ माना पुत्र मस्तान सिंह व सूरज सिंह पुत्र बंशराज सिंह हैं ,कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिगत माह हुयी लूट का खुलासा कर दिया गया है सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है |






