बिधूना में रामलीला का भव्य मंचन देख भाव विभोर हुए श्रोता

दशरथ मरण भरत मिलाप पंचवटी विश्राम लीला का हुआ मंचन
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
03 नवंबर 2023
#बिधूना,औरैया।
श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में बिधूना रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव कार्यक्रम के सातवें दिन दिबियापुर निवासी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता द्वारा फीता काटकर आरती के साथ उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक एवं श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एल एस द्वारा मंचासीन अतिथियों का स्वागत किये जाने के साथ उनका आभार व्यक्त किया गया।
उद्घाटन के मौके पर संबोधित करते हुए व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श समाज के लिए बेहद अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने से मानव का आसानी से कल्याण संभव हो सकता है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने सनातन संस्कृति के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की राह दिखाई है। उन्होंने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और सनातन की धरोहर को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है वहीं बिधूना की रामलीला लोगों को हर वर्ष काफी बेसब्री से इंतजार रहता है और जन भावनाओं के अनुरूप वह रामलीला मंचन का प्रयास करते हैं। इस मौके पर रामलीला के मंडलाधीश कुमार द्विवेदी पम्मू महाराज के नेतृत्व में देश के सुविख्यात कलाकारों द्वारा दशरथ मरण भरत मिलाप पंचवटी विश्राम लीला का सफल मंचन किया गया। दशरथ मरण व भारत मिलाप देख दर्शकों के आंसू छलकते नजर आए। सफल मंचन देखने के लिए सुबह तक दर्शक रामलीला मैदान में जमे रहे वहीं समय समय पर धार्मिक गीतों पर कलाकारों द्वारा डांस कर महफिल में समां बांधा गया। इस कार्यक्रम के मौके पर जिम संचालक रोहित यादव, गुड्डू श्रीवास्तव, भानू ठाकुर, रामपाल सिंह भदौरिया, अमन गुप्ता, व्यापारी नेता कौशल पोरवाल, सलमान खान, उत्तम गुप्ता शास्त्री, मोनू , भगवान दास गुप्ता, विशाल चौहान, भारत गुप्ता, हरगोविंद सिंह सेंगर, बल्लू शर्मा, महेश बाथम, जोनी गुप्ता, बिंतू गुप्ता, राजीव शर्मा आदि प्रमुख लोगों के साथ बडी की संख्या में दर्शक मौजूद थे।