उत्तर प्रदेशलखनऊ

रसियन फाइटर ने दिबियापुर सुपर पॉवर को 13 रन से व फफूंँद मयटी लायंस ने दिल्ली पिज़्ज़ा स्ट्राइकर को 23 रनों से हराया

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो औरैया।
27 नवंबर 2023

#औरैया।

दिबियापुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित दिबियापुर प्रीमियर लीग का दूसरे दिन सोमवार को तीसरा व चौथा मैच रसियन फाइटर बनाम दिबियापुर सुपर पॉवर तथा दिल्ली पिज़्ज़ा स्ट्राइकर बनाम फफूँद मायटी लोइँस के मध्य हुआ। रसियन फाइटर तथा दिबियापुर सुपर पॉवर के बीच खेले गए मैच मे रसियन फाइटर ने दिबियापुर सुपर पॉवर को 13 रन से हराया।
दिबियापुर सुपर पॉवर के कप्तान श्याम बाला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। श्याम राजपूत की टीम रशियन फाइटर बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 157 रन बनाए। रशियन फाइटर की ओर से शोएब ने 28 गेंद पर 44 रन तथा विकास तिवारी ने 13 गेंद पर 31 रन बनाए जिसमें चार गगनचुंबी छक्के शामिल थे। दिबियापुर सुपर पावर की ओर से अंकित यादव ने तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। 158 रनों का पीछा करने उतरी दिबियापुर सुपर पावर 15 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन ही बन पाई। दिबियापुर सुपर पावर की ओर से नितिन राजपूत ने 40 गेंद पर नाबाद 75 रनों की पारी खेली जिसमें तीन छक्के शामिल थे लेकिन उनकी यह जुझारू पारी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। रशियन फाइटर की ओर से विकास तिवारी ने तीन ओवर में 48 और देकर तीन विकेट हासिल किये। विकास तिवारी के हरफनमौला खेल के कारण भूप दीप सिंह बघेल (उप कीड़ा सचिव माध्यमिक शिक्षा औरैया) के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा मुकाबला फफूंद मयटी लायंस तथा दिल्ली पिज़्ज़ा स्ट्राइकर के मध्य हुआ। फफूंद मायटी लाइंस ने यह मुकाबला 23 रनों से अपने नाम किया दिल्ली पिज़्ज़ा स्ट्राइकर के कप्तान प्रांशु दोहरे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। राहुल सिंह की टीम फफूंद माइटी लायंस ने 15 ओवर में 146 रनों पर ऑल आउट हो गई। फफूंँद माइटी लायंस की ओर से आक्रोश यादव ने 33 गेंद पर 53 रनों की शानदार पारी के लिए जिसमें आकर्षक 7 चौके शामिल रहे। दिल्ली पिज़्ज़ा स्ट्राइकर की ओर से सुनील पाल ने तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट हासिल किया। दिल्ली पिज़्ज़ा स्ट्राइकर 147 रनों का पीछा करने उतरी 14.4 ओवर में 123 रनों पर ऑल आउट हो गई। फफूंद माइटी लायंस की ओर से आमिर शेखू ने तीन ओवर में 32 रन देखकर तीन विकेट तथा भानुपाल ने तीन ओवर में 11 रन देकर दो विकेट हासिल किया। आक्रोश यादव के शानदार प्रदर्शन के कारण अमन ठाकुर द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मंगलवार को दो मुकाबले नाहिद स्टूडियो स्नैपर्स बनाम फीयरलेस लीजेंड तथा दूसरा मुकाबला डिटेक् वॉरियर्स बनाम रशियन फाइटर के मध्य खेला जाएगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button