उत्तर प्रदेशलखनऊ

कानून कायदे के नियमों को ताक में रखकर सरकारी भूमि पर गांव के दबंगों ने अवैध कब्जा कर मकान बनाया।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
17 नवंबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। साधन सहकारी समिति की भूमि पर कानून कायदे की धज्जियां उड़ा कर गांव के दबंगों द्वारा आलीशान मकान का निर्माण कर लिए जाने के मामले को लेकर मौजूदा प्रधान ने तहसील सिकंदरा में प्रार्थना पत्र देकर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त खबरों के अनुसार तहसील सिकंदरा के गांव कसोलर के मौजूदा प्रधान प्रदीप कुमार कटियार ने हमारे संवाददाता को बताया कि गाटा संख्या 242 रकबा 1 बीघा 5 बिस्वा 11 विश्वासी में साधन सहकारी समिति का निर्माण कराने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान सिद्धनाथ कटियार द्वारा रजिस्टर्ड दान पत्र द्वारा भूमि दी गई थी। लेकिन गांव के दबंग अखिलेश पुत्र राम आसरे ने पक्का मकान का निर्माण पूर्व प्रधान योगेश कुमार के कार्यकाल में करवा डाला था। के मामले को लेकर प्रधान प्रदीप कुमार ने आज तहसीलदार सिकंदरा को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवैध निर्माण करने वाले दबंग व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार सिकंदरा ने इस बाबत बताया कि राजस्व विभाग को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button