कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ प्रारंभ

विकासखंड भाग्यनगर क्षेत्र के ग्राम सोंधेमऊ में हो रहा है श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
02 नवंबर 2023
#औरैया।
विकासखंड भाग्य नगर क्षेत्र के ग्राम सोंधेमऊ में 2 नवंबर गुरुवार से कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। कथा पंडाल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक परीक्षित प्रमोद कुमार शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी शर्मा ग्रंथ को अपने सिर पर रखकर कलश यात्रा में आगे-आगे चल रहे थे, वही महिलाएं पीतवस्त्र धारण किए कलश अपने सिर पर रखकर चल रही थी। यह कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गो से होती हुई देवी-देवताओं के मंदिरों पर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कलश यात्रा पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हो गई। आज 3 नवंबर शुक्रवार को कथा पंडाल में जागरण का आयोजन भी होगा।
श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा वह अपनी मां स्वर्गीय सूरजमुखी शर्मा एवं पिता स्वर्गीय लालमणि शर्मा के आशीर्वाद से करवा रहे हैं। कथा 2 नवंबर गुरुवार से प्रारंभ होकर आगामी 8 नवंबर 2023 बुधवार तक चलेगी। श्रीमद् भागवत कथा सरस वाचक आचार्य पंडित डॉ सर्वेश द्विवेदी झलोखर हमीरपुर के कोकिल कंठ से दोपहर 1:00 से सायं 6:00 बजे तक होगी। आज गुरुवार की कथा प्रसंग में आचार्य ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व को बताते हुए अन्य कथा प्रसंग सुनाये। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर शुक्रवार को कथा पंडाल में जागरण का आयोजन होगा। जिसका शुभारंभ समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी ग्राम प्रधान भरसेंन अनिल पाल फीता काटकर करेंगे। इसके उपरांत पूर्णाहुति/भंडारा 9 नवंबर 2023 गुरुवार को होगा। श्रीमद् भागवत कथा के व्यवस्थापक संतोष कुमार शर्मा, कृष्ण मोहन शर्मा, नवनीत कुमार शर्मा, लल्ला दुबे के अलावा कार्यकर्ता प्रदीप कुमार, गोलू, अंकित, अभिषेक, सक्षम, सूर्यांश, युवराज, वेदांश, अमरजीत, केशव व तेजस के अलावा ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोगों का सहयोग चल रहा है। कथा आयोजक प्रमोद कुमार शर्मा ने क्षेत्रीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा सुनकर अपने आपको पुण्य अर्जित कर कृतार्थ करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की जोरदार अपील की है।