उत्तर प्रदेशलखनऊ

सपा पूर्व मीडिया प्रभारी का बढा कद हुई पदोन्नति

अमित यादव बने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मिल रही शुभकामनाएं एवं बधाइयां

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
30 अक्टूबर 2023

#औरैया।

समाजवादी पार्टी में जिला मीडिया प्रभारी रहे अमित यादव को जिला कार्यकारिणी में कोई पद नहीं मिला। जिस पर उनके पदोन्नति होने के संकेत मिल रहे थे। इसी क्रम में अमित यादव को पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने उनको प्रदेश सचिव के पद पर पदोन्नति किया है। इस आशय का पत्र भी उन्हें मिल गया है। पदोन्नति होने पर अमित यादव को सपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के द्वारा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश मिल रहे हैं। श्री यादव ने बधाइयां एवं शुभ संदेश देने वालों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही सौपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वह सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं पूर्णनिष्ठा के साथ करने का भरोसा दिलाया है।
समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने औरैया जनपद के पूर्व मीडिया प्रभारी अमित यादव को समाजवादी पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और कर्त्तव्यपरायणता को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है। उनके इस निर्णय पर प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ प्रदीप गुड्डू यादव, पूर्व अध्यक्ष सहकारी संघ गौरव यादव, पार्टी महासचिव ओम प्रकाश ओझा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे, नरेंद्र पाल, मुकेश शर्मा, अनुज यादव, अनूप मुखिया, भूपेंद्र प्रजापति, शिवम सक्सेना आदि ने आवास पर पहुंच कर उनको उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें जो प्रदेश नेतृत्व में जिम्मेदारी सौपी है उसका वह समाजवादी पार्टी के हित में ईमानदारी, वफादारी, कर्तव्यपरायणता, सत्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। प्रदेश सचिव बनायें जाने पर उन्हें बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं प्रदान करने वालों का तांता लगा हुआ है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button