उत्तर प्रदेशलखनऊ

सुबह से ही वट वृक्ष पूजा अर्चना के लिए महिलाओं की लगी कस्बा सिकंदरा में लंबी कतारें।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
19 मई 2023

सिकंदरा

वट सावित्री व्रत त्यौहार को लेकर सुहाग वती हजारों महिलाओं ने पूजा अर्चना कर पतियों की दीर्घायु जीवन की कामना मांगी।

सिकंदरा कानपुर देहात। वट सावित्री व्रत आज नगर सिकंदरा में सुहाग वती महिलाओं द्वारा प्राचीन मंदिरों में स्थित वट वृक्ष की पूजा अर्चना काफी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बा सिकंदरा की हजारों की तादाद में सुहाग वती महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत को लेकर कस्बा सिकंदरा के प्राचीन मंदिर महाकालेश्वर, भूतेश्वर एवं झाड़ी वाले शिव मंदिर में सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक वटवृक्ष पूजा के लिए महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। जबकि वहीं पर पूजा के दौरान सभी सुहाग वती महिलाओं में वट वृक्ष की पूजा आराधना कर अपने अपने पतियों की दीर्घायु जीवन की कामना व्यक्त करके मंगलमय जीवन का शुभ आशीर्वाद मांगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button