उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा की कार्यकारिणी को भंग कर हुई-चुनाव की घोषणा-के साथ कानपुर किदवई नगर में हुई बैठक संपन्न

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

दिनांक 29/10/23 को अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा की बैठक कानपुर नागरिक धर्मशाला किदवई नगर में सम्पन्न हुई
बैठक में अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार पोरवाल ने 2018 से 2023तक के लिए संविधान के अनुसार संगठित कार्यकारिणी को भंग करते हुए नयी कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की।


चुनाव अधिकारी के रूप में उरई से शताब्दी डिग्री कालेज के प्रबंध निदेशक श्री प्रदीप पुरवार और कानपुर से श्री राम किशोर पोरवाल जी को चयनित किया गया।
बैठक में कटनी से कवि शिरोमणि ईश्वरदास पुरवार अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष गोपाल दास महामंत्री संदीप पुरवार। भरथना इटावा से अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान पोरवाल प्रदेश मंत्री बृजेश पोरवाल व अनिल पोरवाल कन्हैया पोरवाल। कालपी से अध्यक्ष विशाल पोरवाल,पारस पुरवार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राम प्रकाश पुरवार, झांसी से संतोष पोरवाल, उरई से डॉक्टर आरके गुप्ता, सुबोध गुप्ता, नवजीवन लाल पोरवाल,शिव कुमार पुरवार आदि
कार्यक्रम का प्रारंभ पुरवार शिक्षण संस्थान नौबस्ता कानपुर की छात्राओं के द्वारा हवन के साथ शुरू हुआ।
कार्यक्रम का संचालन अपूर्व पत्रिका के संपादक अनिल कुमार पुरवार ने प्रारंभ किया। सभा का सफल संचालन महामंत्री राजेश पुरवार ने किया। बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राम प्रकाश पुरवार राष्ट्रीय ऑडिटर दिनेश पोरवाल अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता के साथ अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में वार्षिक आय व्यय का लेखा जोखा के साथ-साथ महासभा का संविधान महासभा के आजीवन सदस्य की सूची का वितरण भी किया गया। पिछले बैठकों में जो भी कार्यवाही हुई उसके विषय में भी बताया गया।
अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल पोरवाल ने मंडल सिरसागंज को पोरवाल भवन बनाने के लिए 101000 (एक लाख एक हजार) की सहयोग राशि प्रदान की।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button