भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

प्रधानमंत्री की “मन की बात सुनकर मतदाता सूची का किया अवलोकन
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
29 अक्टूबर 2023
#औरैया।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ नo 310 आर्यनगर में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कार्यकर्ताओ के साथ सुनकर मतदाता सूची का अवलोकन किया। मन की बात सुनने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 106 वें एपिसोड में वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया। जिसमे प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वो मेड इन इंडिया सामान ही खरीदें। प्रधानमंत्री ने कहा- हर त्योहार की तरह इस त्योहार पर भी वोकल फॉर लोकल का हिस्सा बनें। ऐसा सामान से अपने घर को सजाएं, जिसमें देशवासी के पसीने की सुगंध हो। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन के दिन दिल्ली में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत देशभर से इकट्ठा गई मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। मन की बात में प्रधानमंत्री ने लोगों से अपने आस-पास रहने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की अपील की है। मन की बात सुनने वालो में भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक विशाल त्रिवेदी,राहुल गुप्ता ,श्री बाजपेई ,भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में दिबियापुर मंडल के प्रभारी कुलदीप दुबे ,मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान आदि ने सुनी।