देश की विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं द्वारा फ्रॉड/ठगी के शिकार लोगों द्वारा तपजप संगठन की मीटिंगों का दौर जारी

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
भरथना 16 मई 2023 को भरथना नगर में स्थित लंगूर की मठिया पर ठगी पीड़ित जमा करता परिवार की एक आवश्यक मीटिंग आहूत की गई जिसमें भरथना क्षेत्र के आसपास के पीड़ित लोगों ने भाग लिया और अपने संस्था के पदाधिकारियों द्वारा शासन और प्रशासन में बात रखने की बात कही गई
देश की विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं द्वारा फ्रॉड/ठगी के शिकार लोगों द्वारा भुगतान के लिए मांग पत्र को जमा कराने के लिए शासन/प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए तप जप संगठन जगह-जगह जाकर लोगों की बात सुनकर उनके समाधान के लिए तप जप संस्था द्वारा मिटिंगो का दौर चालू है
इस मौके पर जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह, जिला संयोजक बीपी सिंह,
जिला उपाध्यक्ष शांत स्वरूप राव, तहसील अध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश, तहसील संयोजक राजेश पोरवाल सहित तप जप परिवार के तमाम पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह द्वारा बताया गया की कल दिनांक 17/5/2023 को सुबह 10बजे स्थानीय कंपनी गार्डन इटावा में ठगी पीड़ित जमा करता परिवार की आवश्यक बैठक आहूत की गई है।






