उत्तर प्रदेश

भाजपा के दिग्गज नेताओं को नहीं मिला मंच पर स्थान चर्चाएं रही तेज

इनसैट-

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
28 अक्टूबर 2023

#औरैया।

जनपद के ककोर मुख्यालय में तिरंगा मैदान में मुख्यमंत्री योगी की जनसभा महिला बंधन एवं महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत जनसभा को संबोधित किया गया। इस अवसर पर करीब डेढ़ सौ परियोजनाओं को शुभारंभ भी किया गया। इसी कड़ी में तमाम प्रेस कर्मचारी प्रेस से जुड़े हुए जिला स्तरीय।

संवाददाता तक उस कार्यक्रम में पहुंचने नहीं दिए गये जो अच्छी तरीके से खबरें कवरेज करना चाह रहे थे। सांसद चुनाव नजदीक होने के बावजूद जहां वोट बैंक है। कौन वोट बैंक के चयन प्रतिनिधि मंच पर नजर नहीं आए, जैसे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, पूर्व कृषि राज्य मंत्री लखन सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, सौरभ शर्मा, रजनीश पांडे जैसे वरिष्ठ दिग्गज नेता मंच पर नजर नहीं आए। इससे साफ दिखाई दे रहा है कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी में अपने आप में परेशानी खड़ी करने जैसी स्थिति नजर आ रही है, जो सम्मानित व्यक्ति हैं, उनको सम्मान नहीं मिल रहा है, तो मजबूरी बस वह अपने सम्मान को बचाने के लिए कोई कदम उठा सकते है।

मुख्यमंत्री के भाषण देने से पहले महिलाओं ने अपने घर जाना प्रारंभ कर दिया। कुछ महिलाओं ने बताया उन्हें गुमराह करके बुलाया गया। महिलाएं कह रही थी की हमें कम से कम चाय नाश्ता और किराया ही मिल जाए, वह भी वहां के जिम्मेदार लोगों ने व्यवस्था नहीं कराई। तमाम महिलाएं तमाम लड़कियों स्कूली व महिलाएं बाल विकास परियोजना से संबंधित, सुमंगला योजना संबंधित, महिला सशक्तिकरण योजना संबंधित, समूह योजना से संबंधित तमाम योजनाओं संबंधित महिला समूहों का योजनाओं से संबंधित महिलाओं को उसका कार्यक्रम में आने को कहा गया ना तो उन्हें खाने की व्यवस्था की गई, लंच पैकेट ना मिलने कारण इस कार्यक्रम को कोसते हुए महिलाएं अपने घर चली गई। प्रशासन व पुलिस प्रशासन की भूमिका सख्त एवं सराहनीय रही।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button