उत्तर प्रदेश

प्रार्थना पत्र देने की बावजूद पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट

पीड़ित महिला ने पुत्री के ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज मांगने एवं पुत्री को मारकर गायब कर देने का लगाया आरोप

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
27 अक्टूबर 2023

#औरैया।

थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम बूढ़ादाना की मडैया निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने अपनी पुत्री के ससुराली जनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुत्री का उत्पीड़न करने एवं उसे मारकर गायब कर देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने इस आशय का मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है, लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर लेने के बाद आला-वाला बताकर टरका दिया, और मुकदमा पंजीकृत नहीं किया। जिसको लेकर महिला बेहद क्षुब्ध एवं परेशान है।
महिला ने गत 25 अक्टूबर 2023 को कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि प्रार्थिनी गुड्डी देवी पत्नी स्वर्गीय राम नरेश निवासी ग्राम बूढ़ादाना की मडैया थाना दिबियापुर की पुत्री अंगना देवी की शादी दिनाक 03 जुलाई 2022 को विपक्षी हनुमन्त सिंह पुत्र मानसिंह निवासी पढ़ीन की मडैया के साथ हुई थी। शादी से ही विपक्षीगण पति हनुमन्त सिंह, सास आरती व देवर बबलू व देवर प्रदीप व सुनील व मामा जीना प्रसाद पुत्र शम्भू दयाल दहेज में एक मोटर साइकिल, एक सोने की जंजीर व बीस हजार रूपये मांग रहे थे। दिनांक 24 अक्टूबर 2023 की रात में प्रार्थी की पुत्री अंगना देवी को मारकर गायब कर दिया है। प्रार्थी की पुत्री अंगना देवी को दहेज न दे पाने के कारण मार डाला है। प्रार्थिनी को आज दोपहर में सूचना प्राप्त हुई है कि अंगना देवी को मारकर गायब कर दिया है। आज प्रार्थिनी अपने देवर सुखराम व पुत्र बलराम के साथ पढ़ीन की मडैया गयी तो विपक्षीगण ने कहा कि अंगना देवी कहा है। हमें जानकारी नहीं है। प्रार्थिनी के देवर ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस पहुंची थी, लेकिन विपक्षीगण के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। अतः प्रार्थना है कि प्रार्थिनी की एफआईआर दर्ज की जाये।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button