अमर शहीद राजा राव राम बक्श सिंह स्मारक पार्क में गंगा समग्र अवध प्राँत के द्वारा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई

कार्यक्रम संयोजक अवधेश बाजपेई आंसू व गंगा समग्र अवध प्रांत के कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा गंगा आरती का आयोजन हुआ
ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुर थाना बारा सगवर क्षेत्र के बक्सर स्थित अमर शहीद राजा राव राम बख्स सिंह स्मारक पार्क में रविवार को गंगा समग्र अवध प्रांत के द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक तथा गंगा आरती का आयोजन हुआ।

राजा राव राम बक्स सिंह स्मारक पार्क में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत के संगठन मंत्री लाल जी भाई ने कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति की रीढ़ है हमें हर हाल में उसे बचाना है। केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। संयोजक अवधेश बाजपेई आंशू ने कहा कि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि कम से कम अपने हिस्से की ही गंगा को मैली करने से बचाए पॉलिथीन कूड़ा करकट नियत स्थान पर ही डालें थोड़े-थोड़े प्रयासों से ही हम गंगा को और स्वच्छ व निर्मल कर सकते हैं। बैठक के बाद बक्सर धाम में मुख्य घाट पर शाम की भव्य गंगा आरती का भी आयोजन हुआ।

गंगा आरती में प्रमुख रूप से गोमती भाग के संयोजक अनुराग पाण्डेय, गंगा सेविका आयाम की प्रमुख दिव्या पाण्डेय, त्रिलोकी नाथ, सोनी सिंह, रोशन व गंगा शिप आयाम के प्रमुख पंकज दुबे , भाजपा नेता राजेश तिवारी, ध्यान सिंह गनेशीखेडा जी पूर्व प्रधान रामशरण सिंह पप्पू मनोज शुक्ला वृजेन्द्र सिंह राजू, माखन द्विवेदी, गौरव शुक्ला, रोहित तिवारी, अंकित पाण्डेय, पत्रकार दुर्गेश सिंह आशू पत्रकार निशाकांत दीक्षित पूत सिंह, दीपक मिश्रा आदि गंगा की आरती कार्यक्रम में सैकड़ो की तादाद में लोग मौजूद रहे।