
*वीरांगना अवंती बाई की जयंती धूमधाम से मनाई गई**जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 16 अगस्त 2024* .*#औरैया।* 1857 की अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई की जयंती इंडियन आयल चौकी के पास वीरांगना अवंती बाई पार्क औरैया में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा देश को आजाद करने में वीरांगना अवंती बाई की माहिती भूमिका रही है। उन्होंने देश को आजाद कराने में सर्वप्रथम अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल बजाया था। इसके बाद रानी ने सजाती राजाओं को एकत्र कर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करने के लिए सहयोग देने को कहा यदि संघर्ष में सम्मिलित नहीं होते तो चूड़ी और बिंदी पहनकर घर बैठ जाएं उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों के दांत खट्टे किए, जिन्हें कई बार अपनी सीमा से खदेड़ा गया। आज उनकी स्मृति में देश में वीरांगना अवंती बाई जयंती को धूमधाम से मनाया जाता है। उनका नाम स्वर्ण मच्छरों में लिखा गया। .आज शुक्रवार 16 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी सरकार में पाठ्यक्रमों में भी उनकी जीवनी को पढ़ाया जाने लगा है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में ही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के द्वारा इस प्रतिमा को लगाया गया था जो औरैया जनपद की प्रथम प्रतिमा थी कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे योगाचार्य अनिल राजपूत प्रबंधक वीरांगना अवंती बाई समिति जनपद औरैया ने कहा वीरांगना अवंती बाई का जन्म मध्य प्रदेश के मनकोड़ी गांव में हुआ था उनके पिता जुझार सिंह थे उनकी शादी विक्रमादित्य राजा से करवाई गई जिसे दो पुत्र शेर सिंह और अमान सिंह हुए। राजा को अंग्रेजों ने राज हड़पने की नीयत से पागल घोषित कर दिया था। इस पर रानी ने स्वयं बागडोर संभाली और अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया रानी ने अंग्रेजों के खिलाफ 11 बार लड़ाई लड़ी अंग्रेज लॉर्ड बोर्डिंग बटनने कहा रानी संघर्ष को विराम दे दे तो इनका साम्राज्य वापस कर दूंगा लेकिन रानी ने कहा मैं जीते जी देश हित के लिए संघर्ष को और तेज करूंगी चाहे मुझे शहीद क्यों ना होना पड़े इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता कृष्ण चंद्र सावरन, विशाल शुक्ला, दिनेश मिश्रा, मदन राजपूत, प्रधान कुलदीप राजपूत, सभासद छुन्ना राजपूत, टेंट वाले रणवीर राजपूत, शिव राजपूत, गोपाल राजपूत, सूरज, पंकज सिंह, शिव कुमार, महावीर, रवि राजपूत, अनिल अवस्थी, रामकुमार, रामशंकर, विजय सिंह, टिल्लू राजपूत, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग जयंती कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अमरचंद राठौर ने किया।





