लोकसभा चुनाव में फिर बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार=भुवन प्रकाश गुप्ता

भाजपा जिला अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
फोटो= जिला अध्यक्ष का स्वागत करते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह एवं अन्य
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
10 अक्टूबर 2023
#औरैया।
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वह संगठन के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहित कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं सरकार की नीतियों को जन-जन तक जोड़ने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में संगठन की इकाई में सभी जाति वर्गों के लोगों का समुचित स्थान दिया जाएगा। जल्द से जल्द ही जिले के संगठन गठित कर प्रदेश अध्यक्ष को सूची सौंप देंगे। उक्त बातें उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह की प्रतिष्ठान अमरदीप ढाबा पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी एकजुट होकर जो भी भाजपा प्रत्याशी कमल का फूल लेकर आए उसको जिताने में लगे। चुनाव से पूर्व तीनों विधानसभाओ में घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं पहुंचाने का कार्य करें। इससे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने प्रतीक चिन्ह देकर व पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर .कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह, राजेश सिंह कुशवाह, बबलू बाजपेई, कर्मवीर सिंह राजावत, डॉक्टर सुबोध दीक्षित, गौरव सिंह, अरविंद शुक्ला,जितेंद्र तोमर, भूपेंद्र सिंह, अंकित सिंह, प्रेम शंकर, मुलायम सिंह,शिवपाल जादौन, रमाकांत पोरवाल,अंकित सिंह, कुलदीप दुबे, विजय कांत, मंजुल शुक्ला, विशाल शुक्ला, शिवम पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।