उत्तर प्रदेशलखनऊ

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मण्डलायुक्त ने किया गौपूजन !


ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज नेटवर्क उत्तर प्रदेश
राहुल कुमार शर्मा
अलीगढ़

सभी को गौसेवा करनी चाहिए
मण्डलायुक्त

अलीगढ़19अगस्त( सूवि) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर अलीगढ़ मंडल के आयुक्त श्री गौरव दयाल जी ने आकाशवाणी स्थित गौशाला पहुंच गौपूजन किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी को गौसेवा अवश्य करनी चाहिए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आयुक्त श्री दयाल ने गायों को गौ ग्रास, गुड तथा फल खिलाकर विधिवत रूप से माल्यार्पण, तिलक लगाकर गो सेवा और पूजन किया। गौशाला में सभी गोवंश स्वस्थ पाए जाने एवं गौशाला की व्यवस्थाएं देख कर आयुक्त महोदय ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने चारे, पानी, भूसा एवं उपचार आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए मौके पर चारा, पानी, भोजन आदि को देखा।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सदर डॉक्टर रमेश चंद, गौ सेवा आयोग के पूर्व सचिव डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ पुनीत गुप्ता पशु चिकित्सा अधिकारी जिरौली धूम सिंह, गौशाला संचालक डॉ नजमुद्दीन अंसारी, नंद प्रकाश नवमान, श्रीमती सावित्री वार्ष्णेय पूर्व महापौर अलीगढ़, श्री सर्वोत्तम दीक्षित वाइस चांसलर मेवाड़ विश्वविद्यालय, श्री नरेश बाबू कानूनगो, क्षेत्रीय लेखपाल ओम प्रकाश वर्मा जी, महेश चंद्र वर्मा जी आदि गौ भक्त उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button