सतीश कुमार गुप्ता ने आये हुए अतिथि का आभार व्यक्त किया

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क संजय सिंह तहसील बलिया
बलिया कोषाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ साहू हितकारिणी समिति के सतीश कुमार गुप्ता ने आये हुए अतिथि का आभार व्यक्त किया ! और उन्हें बताया कि साहू हितकारिणी समिति बलिया का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 15 जनवरी 2023 को साहू भवन बलिया में संपन्न हुआ ।शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि माननीय जय किशन साहू विधायक सदर गाजीपुर, विशिष्ट अतिथि श्री ओम प्रकाश गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश एवं श्री जयप्रकाश साहू जिला अध्यक्ष भाजपा बलिया रहे। अध्यक्षता श्री दयाशंकर गुप्ता ने किया तथा संचालन अनिल कुमार गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि को युवा प्रकोष्ठ के साथियों के द्वारा 101 किलो बड़े माला से स्वागत गया! इसे पहले शनदार बाईक रैली भी निकाली गई! सारे युवा प्रकोष्ठ साहू हितकारिणी समिति के लोगो का आभार व्यक्त करता हूँ!






