उत्तर प्रदेशलखनऊ

गाय के शव की हुई दुर्दशा, कुत्तों और कौओं ने नोच खाया गाय का मांस

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

इटावा। भरथना नगर पालिका परिषद के अंतर्गत मोहल्ला यादव नगर नई बस्ती में डॉक्टर योगेंद्र दुबे के हाता के पीछे खाली पड़े स्थान पर एक मृत गाय के शव की दुर्दशा सामने आई है। गाय के शव को कुछ कौए और आवारा कुत्ते नोंचते हुए नजर आए। हालांकि वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने यह दुःखद दृश्य देख कौए और कुत्तों को गाय के पास से भगा दिया। राहगीर के द्वारा पालिका प्रशासन के कुछ कर्मियों को उक्त घटना से अवगत कराने के पश्चात वह राहगीर वहां से चला गया। राहगीर के जाने के बाद कौए और कुत्ते पुनः गाय को नोचने में जुट गए। सूचना मिलने के बाद भी पालिका प्रशासन का कोई भी कर्मचारी गाय को उठाने के लिए मौके पर नही पहुंचा। तत्पश्चात शाम 4 बजे से लगातार मौहल्ले के एक और युवक ने नगर पालिका के कुछ जिम्मेदारों को सूचना दी कि मृतक गाय को कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नही पहुंचा और अंत में शाम 6 बजे एक बार फिर सूचना देने पर जवाब आया कि अब शाम हो गई है।
मृतक गाय के शव को जिस तरीके से कुत्ते नोच खा रहे है इस तरीके से उक्त दृश्य देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे इस गाय के शव को कुत्ते रात भर यूं ही नोचते खाते रहेंगे।

आपको बताते चले कि बीते शुक्रवार को भी कस्बे के विधूना रोड स्थित छोला मन्दिर के पास भूख प्यास से लाचार एक गाय को कुछ आवारा कुत्तों ने अपना निबाला बना लिया था।
आए दिन गौवंशो के साथ होने वाली घटनाएं आखिर थमने का नाम क्यों नही ले रही है। नगर में गौशाला होने के वाबजूद भी गायों का यह हाल बना हुआ है। गायों की ऐसी स्थिति नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button