उत्तर प्रदेशलखनऊ

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन्म दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि एनपीएस रूपी धोखे के परिणाम अब सामने आने लगे हैं अब युवा जाग चुका है अब पुरानी पेंशन से कम किसी भी बात पर समझौता नहीं होगा।
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
1अक्तूबर 2022
पुरानी पेंशन बचाओ मंच अटेवा ने नई पेंशन स्कीम से आच्छादित सेवानिवृत्त होने वाले बाबू दशरथ सिंह इंटर कॉलेज औरंगाबाद के पूर्व प्रवक्ता रामाधार पाल पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज बरौर के पूर्व प्रवक्ता श्री प्रकाश सिंह एवं एक कृषि विभाग के सहायक लिपिक नरेश चंद्र द्विवेदी को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता नगर पंचायत अकबरपुर के चेयरमैन ज्योत्सना कटियार द्वारा की गई ।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी ने कहा कि एनपीएस के दुष्परिणामों को देखने के लिए आज यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जैसा कि आपने देखा किस किस तरह से जिन सम्मानित प्रवक्ताओं को असली से नब्बे हजार का वेतन मिल रहा था आज 62 वर्ष की अवस्था में वह हजार पंद्रह सौ की पेंशन पर रिटायर हो रहे हैं। इतने पैसों में तो उनकी दवा का भी इंतजाम संभव नहीं है।
जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि एनपीएस रूपी धोखे के परिणाम अब सामने आने लगे हैं अब युवा जाग चुका है अब पुरानी पेंशन से कम किसी भी बात पर समझौता नहीं होगा। इस मौके पर डॉ पंकज कुमार संखवार, ज्योति शिखा मिश्रा, राजेश सिंह, अनुपम प्रजापति, मृदुला तिवारी, अनन्त त्रिवेदी, भारत सिंह , जय राम बाबू , जितेंद्र कुमार,  महेश गुप्ता,  राकेश मिश्रा,  प्रताप भानु सिंह गौर, अखिलेश पाल,  विवेक तिवारी, विकास सिंघल, विवेक त्रिवेदी अनिरुद्ध सिंह, अखिलेश कठेरिया, , देवेन्द्र सिंह, ममता शाहू. शशिराव, निलिशा संखवार, अजीत कुमार, इरफान खान ,मानवेन्द्र सिंह, महाराज सिंह, अमित मिश्रा , गौरव मिश्रा ,सुखदेव बाबू , सोनू सिंह, रामेन्द्र ,अखिलेश यादव,  अंजू मणि कश्यप अग्नीश कुमार,  रामविकास,  आशीष द्विवेदी आदित्य राव , आदि लोग उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button