मदद पाकर खुशबू के चेहरे पर आई मुस्कान !

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, सिटी रिपोर्टर अनुज यादव औरैया।
औरैया। आर्थिक रूप से कमजोर कश्यप समुदाय के रज्जन व पूजा निवासी रूहाई मोहाल उनकी सुपुत्री जरूरतमंद कु. खुशबू का शुभ विवाह राघवेंद्र के साथ 22 फरवरी दिन बुधवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ से संपन्न होगा। खुशबू के पिता रज्जन सब्जी की ठेली लगाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं, आर्थिक संकट होने के कारण उन्होंने अपनी बेटी के विवाह में मदद के लिए समिति के सदस्यों से मदद मांगी।
समिति परिवार के सदस्यों ने जरूरतमंद खुशबू के विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया। आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव यथासंभव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा खुशबू के निवास पहुंचकर साड़ियां, कपड़े, बर्तन, बेडशीट, कंबल, ज्वैलरी, ऊनी वस्त्र, गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गई। समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों में अपार खुशी की लहर थी। मौजूद लोगों ने समिति द्वारा पुनीत कार्य की सराहना की, मदद कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से 55 बेसहारा व जरूरतमंद लड़कियो की शादी विचित्र पहल करवा चुका है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।