उत्तर प्रदेशलखनऊ

आमजन की समस्याओं का रखा जाएगा ध्यान-भुवन प्रकाश गुप्ता

केंद्र में बनेगी फिर भाजपा की सरकार

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
09 अक्टूबर 2023

#औरैया।

सोमवार शाम शहर के महावीर गंज में नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता का जगह-जगह फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा व व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से भी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की और कहा कि आने वाले लोक सभा 2024 के चुनाव में मोदी पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगे कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा सदैव भाजपा ने की है, भाजपा सरकार में व्यापारी वर्ग काफी खुशहाल है। इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत डॉक्टर सर्वेश आर्य के आवास पर किया गया जहां पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विष्णु कुमार सोनी, अमित सुहाने, श्याम कुमार बरसैयां, मंगलेश सुहाने, सुधीर सोनी,संजीव रेजा, केशव गहोई, डॉक्टर सर्वेश आर्य, मुन्नू दुबे, श्याम चौबे, मुन्ना पांडे, प्रमोद पुरवार,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button