उत्तर प्रदेशलखनऊ

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नालियों की साफ सफाई, झाड़ियों की कटाई, एंटी लार्वा का छिड़काव का किया गया कार्य

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत लोगों को चूहा एवं छछूंदर से होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु दी गई जानकारी

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात
09 अक्टूबर 2023

जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दृष्टिगत जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वय से साफ सफाई, एंटी लार्वा छिङकाव तथा अन्य संबंधित गतिविधियों को विभिन्न तहसीलों, ब्लाकों, गांव में कराया गया। इसके अन्तर्गत आज नगर पालिका झींझक के वार्ड नंबर 19 द्वारिका गंज, वार्ड नंबर 22 मंगल पांडेय नगर एवं नगर पंचायत रनियां में सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों की साफ सफाई तथा एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। संबंधित सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा अधिकारियों द्वारा विकास खंड राजपुर के ग्राम बहुरापुर, विकासखंड मैथा क्षेत्र के सिंहपुर शिवली, विकासखंड रसूलाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवगन चकर उर्फ निभू, विकासखंड अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम नारिहा विकासखंड डेरापुर के ग्राम सरगांव बुजुर्ग आदि में किसानों को संचारी रोगों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई तथा चूहा एवं छछूंदर के नियंत्रण एवं उनसे फैलने वाली बीमारियों की जानकारी दी गई तथा प्रचार प्रसार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नालियों की साफ सफाई, झाड़ियों की कटाई, एंटी लार्वा का छिड़काव का कार्य अभियान चला कर किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button