भाजपा सरकार में बढ़ा अनुसूचित जातियों व महिलाओ का प्रतिनिधित्व’

आधी आबादी फिर से मोदी सरकार बनाने को कृतसंकल्पित
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
07 अक्टूबर 2023
#औरैया।
लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भाजपा इस बार अनुसूचित और पिछड़ी जातियों के अलावा प्रदेश की महिला मतदाताओं का अपना वोट बैंक बनाने में पूरी तरह जुट गई है। इसके लिए पार्टी विधानसभा स्तर पर महिलाओं का सम्मेलन आयोजित करेगी। इसके साथ ही सभी क्षेत्रों में एक-एक अनुसूचित जातियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इन्हीं तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में पार्टी के जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि और जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता,पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने जिले के भाजपा पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि महिला आरक्षण की जानकारी हर घर तक पहुंचाने के लिए विधानसभा वार सम्मेलन होंगे।इसमें सरकार की ओर से दोनों सदनों में पास कराए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का महत्व बताया जाएगा। उन्होंने इसे लेकर विपक्ष पर भी प्रहार किया। कहा कि विपक्षी दल के लिए आरक्षण सिर्फ अपने बेटे बेटियों और रिश्तेदारों तक ही सीमित रहता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और भाजपा शासित प्रदेश सरकारों में अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रतिनिधित्व लगातार बढ़ा है। वर्तमान में अनुसूचित जाति से 45 सांसद हैं, केंद्र में 12 मंत्री और तीन राज्यपाल हैं। बताया कि बाबा साहेब से जुड़े पंच तीर्थ का विकास और समरसता दिवस मनाने का निर्णय भी मोदी सरकार ने लिया है। उन्होंने बताया कि महिला सम्मेलन और अनुसूचित जातियों के सम्मेलन की तैयारी चल रही है। महिला आरक्षण की जानकारी घर-घर महिलाओं को देने के लिए महिला मोर्चा की टीम संपर्क करेगी। इसी तरह अनुसूचित जातियों का सम्मेलन भी बड़े स्तर पर होगा। भाजपा की ओर से इस महीने होने वाले अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जाति से जुड़े मतदाता पहुंचेंगे। सम्मेलन का स्थान अभी तय नहीं है। माना जा रहा है कि इसे जालौन, औरैया या फिर कानपुर में किया जाएगा। बैठक को पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया,पूर्व विधायक मदन गौतम ,अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बंटू राव दिवाकर, डा सर्वेश कठेरिया,नीरज गौतम ने भी संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष अमर चंद्र राठौर ने किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान, अजीतमल ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय, जिला महामंत्री कौशल राजपूत, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा, ग्रीश तिवारी,कन्हैया लाल गुप्ता, राजकुमार दुबे, चंद्रकांती मिश्रा, दिलीप मिश्रा,इंद्र पाल सिंह पाल,जगमोहन सिंह चौहान, कुलदीप दुबे,अनंग पाल सिंह, माधव राजपूत,विशाल शुक्ला, राहुल गुप्ता,दीक्षांत गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। इसके पश्चात दूसरे सत्र में तीनो विधानसभा क्षेत्र की अलग अलग टोली बनाकर बैठक की गई जिसमे अनुसूचित वर्ग के गावों में जनसंपर्क करने के लिए गांव चिहिंत किए गये।