उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्राप्त शिकायतों का अधिकारी गुणवत्तापूर्ण, ससमय करें निस्तारण।

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में राज्य मंत्री सहित मंडलायुक्त, आईजी, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लोगों की सुनी समस्याएं, शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश

प्राप्त शिकायतों का अधिकारी गुणवत्तापूर्ण, ससमय करें निस्तारण।

भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करायें निस्तारण

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात
07 अक्टूबर 2023

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, कानपुर मंडल मंडलायुक्त अमित गुप्ता, आईजी कानपुर प्रशान्त कुमार, जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा तहसील मैथा में लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक, त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 163 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आए हुए फरियादियों की समस्याओं का समाधान ससमय अवश्य कराया जाए साथ ही लोगों को सरकर द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाए। मंडलायुक्त कानपुर ने कहा कि समस्याओं/ शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर सभी अधिकारी विशेष ध्यान दें, शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर, मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये, छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता पूर्वक लेकर आवश्यक कार्रवाही की जाय। तहसील समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न अन्य विभागों की शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष लोगों द्वारा रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराकर, निस्तारण आख्या से जिला प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश दिये। इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया गया तथा स्टालों पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त हुई शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने हेतु निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, डीएफओ एके द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button