जनपद में “गॉधी जयन्ती” के अवसर पर आयोजित किये जाए विभिन्न कार्यक्रम: जिलाधिकारी

राजकीय भवनों पर फहराया जाये राष्ट्रीय ध्वज, महात्मा गांधी जी के चित्र पर किया जाये माल्यार्पण
ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
30 सितंबर 2023
शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी आलोक सिंह ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर, 2023 को 154वें गांधी जयन्ती समारोह को सम्मानपूर्वक आयोजित किया जायेगा। जिसके अंतर्गत सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये, कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में किसी वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 09:00 बजे महात्मा गांधी जी के एक चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाये और उसके बाद गांधी जी के जीवन-संघर्ष उनकी देश-सेवा, उनके जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला जाये। विशेष रूप से निर्बलों एवं कमजोरों के कल्याण सम्बन्धी “अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों को संक्षेप में परिचय दिया जाये ।
स्कूलों और कॉलेजों में गांधीवादी जीवन-दृष्टि का प्रचार तथा गांधी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों की वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं गोष्ठी आयोजित की जाये, जिसमें जातिगत भेद-भाव से ऊपर उठकर समाज में समता और समरसता लाने पर बल दिया जाये। मानवाधिकारों की सुरक्षा तथा निर्बलों के उत्पीडन को समाप्त करने और सामाजिक न्याय की अवधारणा एवं उसकी आवश्यकता की पूर्ति हेतु शासन की प्रतिबद्धता से जन-साधारण को अवगत कराया जाये। महिलाओं की उन्नति के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा बताये गये मार्ग को अनूकरण करने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, दहेज प्रथा की समाप्ति तथा महिलाओं को आर्थिक-सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देने और सामाजिक चेतना पैदा करने के लिए महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से जन-सामान्य, विशेषकर महिलाओं को जागरूक करने हेतु प्रभावी अभियान चलाया जाये। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, महिला हेल्प लाइन, निराश्रित महिला पेंशन, मिशन शक्ति, महिला समूहों, बी०सी० सखी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आदि योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित कर आत्मनिर्भर बनाये जाने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाये।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की ग्राम स्वराज्य की अवधारणा के अनुसार गावों को आर्थिक
रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने के साथ ही, ग्राम वासियों में नैतिकता, सादगी तथा स्वावलम्बन की भावना उत्पन्न की जाये। इस दिशा में शासन की पारदर्शी नीति और इस सम्बन्ध में किये गये अभिनव एवं सार्थक प्रयासों से भी जन साधारण को अवगत कराया जाये। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में चलाये गये स्वाधीनता आन्दोलन, उत्तर प्रदेश में उसके व्यापक प्रभाव, उनके महान व्यक्तिव द्वारा किये गये रचनात्मक कार्यक्रमों, स्वदेशीआन्दोलन, नमक सत्याग्रह, व्यक्तिगत सत्याग्रह आदि पर प्रकाश डाला जाये। “सादा जीवन उच्च विचार”, मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्वधर्म सम्भाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जाये। उन्हें यह भी बताया जाये कि देश को कमजोर करने वाली शक्तियों से सावधान रहते हुए राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करना उनका पुनीत कर्तव्य है, जिसका संकल्प आज के दिन दोहराया जाना चाहिए। “पंचायती राज” को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी लोकतंत्र की बुनियादी इकाई मानते थे। इस संस्थाओं की स्वायत्रता और स्वावलम्बन का सपना साकार करने के लिए प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिए है। उन निर्णयों से जन-साधारण को अवगत कराते हुए बताया जाये कि पंचायतें ग्रामीण विकास तथा “ग्राम-स्वराज” के नये मार्ग प्रशस्त करेंगी। अब गांवों के विकास कार्यक्रमों में गांवों के नागरिकों, मुख्यतः महिलाओं एवं निर्बल वर्ग के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। पंचायतों, सार्वजनिक संस्थाओं तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों में आस्था रखने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं की सहायता से रचनात्मक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के साथ ही समरता, सदभाव और सहयोग पर आधारित आदर्श समाज की आवश्यकता को रंखांकित किया जाये। धर्म, जाति, रंग आदि सभी भेदभावों को मिटाकर विभिन्न सम्प्रदायों के लोगों में पारस्परिक सदभाव एकता तथा सहयोग बढ़ाने वाली चेतना विकसित करने के लिए जन सहभागिता के आधार पर उचित वातावरण तैयार करने का हर सम्भव प्रयास किया जाये।
विकास सम्बंधी शासन की प्राथमिकताओं से जन-मानस को अवगत कराते हुए उन्हें अपेक्षित योगदान के लिए प्रेरित किया जाये। अपराधमुक्त, अन्यायमुक्त एवं भयमुक्त, वातावरण सृजित करने के साथ ही कानून व्यवस्था पर जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए कानून का राज स्थापित करने तथा संवेदनशील एवं स्वच्छ प्रशासन देने के प्रयासों से आम जनता को अवगत कराया जाये।
प्रदेश की वर्तमान सरकार का लक्ष्य है “जन आकाक्षांओं की पूर्ति तथा राज्य का समग्र विकास राज्य सरकार “सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास” के आधार पर सभी वर्गों की उन्नति, कल्याण एवं सर्वागीण विकास हेतु कृत संकल्पित है। बापू की जयन्ती पर उनकी विचारधारा से प्रेरणा लेकर एक सशक्त, समर्थ एवं आत्मनिर्भर भारत परिकल्पना को उ0प्र0 सरकार पूरा करने के लिए छढ़ संकल्पित है। यह भावना सभी आयोजनों में स्वतः परिलछित हो। उन्होंने कहा उपर्युक्त दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित की जाये और लोगों को जागरूक भी किया जाये। उन्होंने कहा महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर, 2023 को गांधी जयन्ती समारोह का आयोजन अपने-अपने कार्यालयों में मनाया जाना सुनिश्चित करें ।






