निरंकारी मिशन प्रभु परमात्मा के दर्शन करा कर भक्ति करने की दे रहा है सीख __ महात्मा जगन्नाथ

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात भोगनीपुर
संत निरंकारी मिशन मंडल शाखा झीझक के प्रमुख /संयोजक महात्मा जगन्नाथ ने कहा कि निरंकारी मिशन प्रभु परमात्मा के दर्शन करा कर भक्ति करने की सीख दे रहा है एक को जानो एक को मानो एक हो जाओ तभी यह मानव जीवन मुक्ति पा सकता है।
महात्मा जगन्नाथ जगदीशपुर गांव में आयोजित निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन में जब तक गुरु का प्रवेश नहीं होता जीवन अधूरा होता है गुरु के मत पर चलकर हम जीवन को सफल बना सकते हैं जो गुरमत पर चले हैं वह सफल हुए हैं जो मन मत पर चले हैं उनका अंत में सर्वनाश हुआ है । निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा सभी भक्तों को प्यार एकता नम्रता के साथ हर एक के अंदर रमे राम को देखकर सम्मान करना है। हर एक के आगे झुक कर चलना है किसी से बैर इशा नफरत नहीं करनी है। निरंकारी मिशन का भी यही पैगाम है।
अकबरपुर के प्रमुख/ मुखी महात्मा रामचंद्र शास्त्री ने कहा कि जिन्होंने गुरमत को बैठाया है उनका बेड़ा पार उतारा हो गया है। निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग में जवाहरलाल, रामचंद्र, शास्त्री ,विनीत विवेक मकरू अशोक कुमार सावित्री ,रागनी, गुड्डन संतोष गुप्ता कई निरंकारी उपस्थित थे ।