अवैध खनन माफियाओं के कहर ने ली एक युवक की जान

अवैध रूप से ढोई जा रही मिट्टी के डम्पर की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत
ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
26 सितम्बर 2023
# शिवली
कानपुर देहात, उच्च न्यायालय एवं शासन के द्वारा अवैध खनन पर रोक लगाने के आदेश के बावजूद अवैध खनन वदस्तूर जारी है | आखिर इस नवयुवक की मौत का जिम्मेदार कौन?आवारा पशुओं से धान की फसल की रखवाली करने गया नवयुवक अवैध खनन में लगे डम्पर के द्वारा रौंदकर मौत के घाट उतार दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भाऊपुर जंक्शन के पास रेलवे द्वारा कराए जा रहे कार्य में अवैध तरीके से कैरानी (सुनवर्षा) गांव के पास रात में डंम्पर, ट्रैक्टर तथा जेसीबी द्वारा अवैध खनन करते हुए मिट्टी की आपूर्ति की जाती है ,जिसे लगभग सभी जिम्मेदार लोग जानते हैं फिर भी उच्च आदेश होने के बाद भी उनके द्वारा इस अवैध खनन कार्य पर रोक लगाने का प्रयास नहीं किया जाता है ,यह दुखद घटना भी इसी का परिणाम है | प्राप्त विवरण के अनुसार गांव सुनवर्षा निवासी 19 वर्षीय नवयुवक आकाश उर्फ अमन पुत्र छोटेलाल प्रजापति अपने खेत पर धान की फसल की रखवाली करने गया था ,सुबह लगभग 4:00 बजे अवैध खनन में लगे डंपर की चपेट में आकर बुरी तरह से कुचल कर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई | घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर मैंथा रनिया मार्ग बंद कर दिया और प्रशासनिक अधिकारियों और मुआवजा की मांग करते हुए शव को उठाने से मना कर दिया, घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी मैंथा जितेंद्र कटियार , क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय तथा कोतवाली प्रभारी शिवनारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उत्तेजित ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया किंतु ग्रामीणों द्वारा मांगों के पूरी हुए बिना शव को उठाने से मना कर दिया गया | मृतक की तीन बहने गोल्डी, निधि व रुचि के साथ छोटा भाई सोनू है, परिजनों ने बताया कि सोनू के जन्म के समय पत्नी की मृत्यु हो जाने के कारण पिता छोटेलाल असंतुलित हो गए थे तथा सोनू की परवरिश उनकी बुआ रानी ने की थी इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है | खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक अमला द्वारा समझौते का प्रयास किया जा रहा है ताकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सके |






