उत्तर प्रदेश

मकर संक्रांति के अवसर पर किसान संघ ने बैठक कर सुनी समस्याएं                 

                     *किसनों की समस्याएं समय से दूर नहीं करने पर किसान संघ आंदोलन को होगा मजबूर-जिला अध्यक्ष*                                            *जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 14 जनवरी 2025*                                           *#औरैया।*  आज दिनांक 14 जनवरी मंगलवार को विकासखंड अजीतमल स्थान शीतला माता मंदिर में भारतीय किसान संघ की बैठक के साथ-साथ मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं को अवगत कराया। किसानों ने कहा कि उनकी फसलों को गोवंशों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिसके कारण वह बेहद परेशान हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देते हुए संज्ञान लेना चाहिए। जिससे किसनों की फैसले सुरक्षित रह सकें। किसनों की मांगे नहीं माने जाने पर संघ आंदोलन करने को होगा वाध्य।
          कार्यक्रम के दौरान किसानों द्वारा  जैविक प्रशिक्षण की मांग रखी गई‌। उनके द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग द्वारा अभी तक कोई जैविक आधारित कृषि का प्रशिक्षण नहीं दिया गया। किसानों ने रोष प्रकट करते हुए कहा  कि हमारे खेतों की मृदा परीक्षण की स्थिति की जांच नहीं करवाई जा रही है, कृषि विभाग द्वारा मृदा प्रशिक्षण नहीं कराया जा रहा है, सिर्फ जगह-जगह मृदा प्रशिक्षण कराया जाता है उन्हें  भी जांच स्थिति उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। किसानों द्वारा बताया गया यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उक्त समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ कीप तथा अधिकारियों ने कहा कि वह अधिकारियों से वार्ता करेंगे। अगर उक्त परेशानियां दूर नहीं होती हैं तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष  शिवनंदन भदौरिया, प्रांत मंत्री मनीष, जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी,  जिला मंत्री राघवेंद्र पाठक, जिला सह मंत्री मंजुल पांडे, जिला प्रभारी नाथूराम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष अजीतमल विशेष तिवारी, जिला युवा प्रमुख ओमकार मौजूद रहें। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विशंभर सिंह भदौरिया के द्वारा की गई। अध्यक्ष ने आए हुए लोगों का कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button