श्रीराम कथा में भगवान राम की बाल लीलाओं का हुआ मार्मिक वर्णन

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
21 सितंबर 2023
#औरैया।
संकट हरण मन्दिर बहन टोला मे चल रही श्री राम कथा के चतुर्थ दिन भगवान की बाल लीलाओ का वर्णन सुनाते हुए आचार्य अरूण अवस्थी (कन्हैया) ने कहा कि भगवान भी जब इस धरा धाम पर आये तो उन्होने मर्यादा का पालन किया और गुरूदेव भगवान से शिक्षा ग्रहण की। भगवान होकर भी जब मनुष्य रूप मे आए तो उन्हे भी गुरूदेव की शरण मे जाना पडा। भगवान श्री राम से यही शिक्षा हम सभी को ग्रहण करनी चाहिए।
गुरू विश्वामित्र के साथ दोनो भाई उनके यज्ञ की रक्षा करने के लिए गये। ताड़का राक्षसी को भगवान ने मारा। सुबाहु को मारकर यज्ञ की रक्षा की। आचार्य ने बताया कि राक्षस पहले भी यज्ञ मे धार्मिक आयोजनो मे बाधा डालते थे, आज भी कुछ राक्षसी प्रवृति के लोग धर्म मे बाधा डालने का कार्य करते है। प्रभु श्रीराम ने जो भी कार्य किए हैं, उनसे हम सभी को शिक्षा लेनी चाहिए। राजा जनक के यहा पहुंच कर सीता स्वयंवर मे प्रभु ने सीता माता का वरण किया। राजाओ का घमंड चूर चूर हो गया। मन्दिर कमेटी के सभी सदस्यो ने भगवान की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। श्री राम कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।