उत्तर प्रदेशताजा ख़बरेंलखनऊ

आगामी 25 सितम्बर को कंचौसी में भारतीय जनता पार्टी की होगी बड़ी रैली।

सांसद देवेन्द्र सिंह (भोले)की स्वर्गीय मां की पुण्य तिथि व पंडित दयाल उपाध्याय की मनाई जाएंगी जयंती

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी, कानपुर देहात उप्र। समाचार संपादक डॉ धर्मेन्द्र गुप्ता।

आगामी पच्चीस सितम्बर दिन सोमवार जनसंघ के पूर्व संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती व अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेन्द्र सिंह (भोले) की मां स्वर्गीय कनक रानी की पुण्य तिथि पर कंचौसी नगर के दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय प्रांगण में एक विशाल सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आसपास के जनपद औरैया कानपुर देहात, कानपुर शहर, कन्नौज, इटावा आदि से लाखों की संख्या में भाजपायी व अन्य लोगों को लाने की तैयारी की जा रही है। जिसमें सत्ता दल के कई सांसद और विधायक के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री शामिल होंगे। जिसके लिए सभास्थल पर जोर सोर से काम शुरू कर दिया गया हैं। जिसके लिए बड़ा पंडाल व हेलीपैड के अलावा नगर को जोड़ने वाले मार्गो के साथ-साथ तमाम जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही है। कार्यक्रम के आयोजक सांसद देवेन्द्र सिंह (भोले) के परिजनों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्र सरकार के गृहमंत्री को लाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन अभी इसकी मंजूरी नहीं मिली है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button