उत्तर प्रदेशलखनऊ

आग से रिहायशी 5 झोपड़ियां हुई जलकर खाक हजारों रुपए का सामान जला !

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
11 अप्रैल 2023

#बिधूना,औरैया।

पसैया गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से 5 रिहायशी झोपड़ियां जलकर खाक हो गई है जिससे हजारों रुपए कीमत का सामान खाक होने के साथ अग्निपीडित परिवार भूखे प्यासे खुले आसमान के नीचे जिंदगी बसर करने को मजबूर हो गये है। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र के पसैया गांव में मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे अज्ञात कारणों से टिंकू नाथ की रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते इस आग ने बंटू नाथ, अनार नाथ, राकेश नाथ व अमेना देवी की रिहायशी झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इन पांचो लोगों का अनाज, कपड़ा, बिस्तर, चारपाइयां समेत हजारों रुपए कीमत का समस्त सामान जलकर खाक हो गया। जिससे अग्निपीड़ित परिवार भूखे प्यासे खुले आसमान के नीचे जिंदगी बसर करने को मजबूर हो गये हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों व मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया है। क्षेत्रीय बुद्धिजीवियों ने अग्निपीड़ित परिवारों को जल्द आर्थिक मदद दिए जाने शासन व जिला प्रशासन से मांग की है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button