23 को शामली आएंगे केशव प्रसाद मौर्य तैयारी में जुटा प्रशासन

ग्लोबल टाइम्स 7 शामली
रवि मलिक जीटी 7 899
शामली प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 सितंबर को शामली पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने आनन-फानन में जिला स्तरीय अधिकारियों कि बैठक लेकर उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर निर्देशित किया बता दें कि उपमुख्यमंत्री 23 सितंबर को हेलीकॉप्टर से सुबह 11 बजे नवीन पुलिस लाइन पहुंचेंगे वहां से सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेकर 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन करेंगे उसके बाद कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे जिसके बाद यहां से बागपत के लिए रवाना होंगे।
लोस चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारियों कि नब्ज़ टटोलेंगे केशव
उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम लोस चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है उपमुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में लोस चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक कर पदाधिकारियों कि नब्ज़ भी टटोलेंगे बता दें कि हाल ही में पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा जनपद शामली के जिलाध्यक्ष को बदला गया है नए जिलाध्यक्ष कि तैनाती के 4 दिन बाद ही उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।।
ब्यूरो रिपोर्ट जीटी 7 शामली