उत्तर प्रदेशलखनऊ

बिल्डिंग कराते समय पार्सल ट्रक आया आग की चपेट में

कस्बा प्रभारी तथा पवन मोबाइल के अदम्य साहस ने आग पर पाया काबू

ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
19 सितम्बर 2023
# शिवली
कानपुर देहात, कानपुर से अकबरपुर जा रहा पार्सल ट्रक की डीजल टंकी में वेल्डिंग करवाते समय अचानक आग लग गई जिससे आसपास के दुकानों में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वहीं ट्रक चालक ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई

सूचना मिलने पर कस्बा प्रभारी कृपाल सिंह तथा पवन मोबाइल पर कार्यरत आरक्षी अनुज कुमार एवं मोहित चौधरी तुरंत ही घटना स्थल पर पहुँच कर किए गए अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया | लगभग एक घंटे के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने औपचारिकता पूर्ण करते हुए ट्रक में लगी आग को शांत किया |बताते चलें कि मंगलवार की दोपहर विदेह मैरिज हॉल के सामने स्थित मोनू सविता की दुकान पर ट्रक नंबर यू.पी.78 बी. टी. 5067 का चालक ट्रक लेकर पहुंचा और ट्रक के डीजल की टंकी में वेल्डिंग करवाने के लिए कहा दुकानदार ने जैसे ही डीजल की टंकी में वेल्डिंग करना शुरू किया तो टंकी में आग लग गई जब तक ट्रक चालक एवं आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक की केबिन तक आग पहुंच गई | ट्रक में आग लगने से आसपास के दुकानदारों एवं राहगीरों के बीच अफरा तफरी मच गई ,आग लगते ही चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बा प्रभारी कृपाल सिंह पवन मोबाइल के सिपाहियों अनुज कुमार एवं मोहित चौधरी के साथ मौके पर पहुंच गए और बगल के घर में मौजूद समरसेबल को चालू करवा कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया ,मौके पर पहुंचे पुलिस बल के तीनों ही लोगों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच कर शेष औपचारिकता को पूरी करते हुए आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया, आग लगने से बड़ा हादसा रोकने पर दुकानदारों एवं कस्बा वासियों द्वारा कस्बा प्रभारी कृपाल सिंह सिपाही अनुज कुमार एवं मोहित चौधरी की सराहना की जा रही है |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button