लखनऊ

महिला के मकान पर दबंगों ने किया जबरन कब्जा , पीडिता ने पुलिस से लगाई से न्याय की गुहार ! कन्नौज


राजेन्द्र सिंह
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क कन्नौज, लखनऊ उत्तर प्रदेश
तिर्वा/ लगातार चार दिन से ठठिया थाना के चक्कर काट रही महिला को न्याय नहीं मिल पा रहा है। खुद के पैतृक मकान को जबरन महिला से बिक्री कराने का दवाव बनाया जा रहा है। जब महिला ने अपना मकान बिक्री करने से मना कर दिया और निर्माण सुरू किया तो दबंगों ने कोर्ट का स्टेआडर लाकर पुलिस से काम बंद करा दिया।और स्वयं द्वारा स्टेआडर का उल्लंघन करते हुए विपक्षीयों ने महिला के मकान पर कब्जा करने के लिए निकास फोड़ दिया।
ठठिया थाना प्रभारी पुलिस को दी तहरीर मे पीड़िता रेशमा पत्नी नूरहसन निवासी बस्ता थाना ने आरोप लगाकर बताया की मेरी पति की मांसिक स्थिति ठीक नही है बच्चे दूसरे राज्य मे बाहर मजदूरी करते हैं।6फरवरी को पैतृक मकान का निर्माण करा रही थी। तभी गाँव के सलमान पुत्र असफाक, सर्फुद्दीन पुत्र शौकिन व उनकी पत्नी सजिदा ने गाली गलौज कर घर मे घुस कर मार पीट की और हो रहे निर्माण हो धवस्त कर दिया।स्वयं दबंगों ने 112 पर शिकायत की। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने दोनो पक्षों को थाना जाने को कहा। महिला शिकायत लेकर थाना पहुचीं लेकिन दूसरा पक्ष नहीं गया। तो हल्का इंचार्ज हसीब अहमद ने महिला को दूसरे दिन आने का कहकर घर जाने को बोल दिया।लेकिन 7 फरवरी को विपक्षी गण कोर्ट का स्टेआडर ले आये और पुलिस ने महिला के हो रहे निर्माण पर प्रतिबंध लगाकर यथास्थिति कायम रखने को कहा।लेकिन विपक्षगणो ने स्वयं द्वारा पीडिता के मकान पर लाये के स्टेआडर का उल्लंघन करते हुए 8 तारीख को मकान की ओर निकास फोड दिया। पीडिता लगातार ठठिया पुलिस से कर रही है।लेकिन अभी तक दबंगोँ ने महिला के मकान की ओर फोडा गया। निकास बंद नहीं किया। जबकि समाधान दिवस पर पहुचीं क्षेत्राधिकारी तिर्वा प्रियका बाजपेयी ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने को कहा।और दबंगोँ पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। लेकिन अभी तक दबंगोँ पर कोई मुकदमा दर्ज नही हुआ। और निकास भी बंद नहीं किया गया। महिला को जान से मारने की धमकी मिल रही है।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button