उत्तर प्रदेशलखनऊ

नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का औरैया में हुआ जगह-जगह स्वागत

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
18 सितंबर 2023

#औरैया।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता के प्रथम बार औरैया आगमन पर जगह-जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष के स्वागत का सिलसिला जनपद की सीमा महटौली से शुरू हो गया, जहां पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर फूल मालाओं से लादकर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ा तभी भाऊपुर में भी उनका स्वागत हुआ। औरैया आगमन पर उनका इंडियन ऑयल कानपुर रोड व शहर के अंदर सुभाष चौक पर एवं दिबियापुर रोड पर कई प्रतिष्ठानों पर फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। श्री गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी जनो ने खुशी का इजहार किया है।
भोलेश्वर मंदिर के समीप शर्मा वेल्डिंग वर्क्स पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से विश्वकर्मा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अवधेश शर्मा, योगेंद्र सिंह उर्फ कुक्कू विश्वकर्मा, अमित चक्रवर्ती, बबलू चक्रवर्ती, हरिशंकर शर्मा, सर्वेश शर्मा, राजू सविता, बृजमोहन शर्मा, रामचंद्र शर्मा के अलावा अनेक लोगों ने फूलमलाएं एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इसी तरह से मंडी गेट पर गौरव सिंह, सेंकी सिंह, जालौन चौराहा पर विशाल शुक्ला के द्वारा, इटावा रोड ब्लॉक के पास सर्वेश पोरवाल, विनय पुरवार, नीरज पोरवाल, पेट्रोल पंप पर कमल वर्मा, अंकुर पोरवाल, शहीद पार्क के पास संजीव पोरवाल, मनोज पोरवाल, दिबियापुर रोड पर दीपक पुरवार, छुन्ना मिश्रा आदि ने फूलमलाएं पहनकर भव्य स्वागत किया। इसके अलावा श्री गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व क्षेत्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करने वालों में हैप्पी पोलवल, तुषार अग्रवाल, राजन गुप्ता, आशीष पोरवाल, शशांक गुप्ता, आनंद पोरवाल, रानू पोरवाल, आदित्य पोरवाल, मनीष पोरवाल व कपिल गुप्ता आदि शामिल है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। स्वागत सम्मान के दौरान सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के अलावा भाजपा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button