उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा के नये जिलाध्यक्ष बने भुवन प्रकाश गुप्ता

नवनामित जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ किया गया जोरदार स्वागत

जीटी70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
15 सितंबर 2023

#औरैया।

जनपद में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के तौर पर भुवन प्रकाश गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 98 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। जिसमें औरैया में बदलाव करते हुए पार्टी के स्वच्छ छवि वाले वरिष्ठ व कद्दावर नेता भुवन प्रकाश गुप्ता को औरैया भाजपा का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। यूपी बीजेपी में पिछले काफी समय से संगठन में बदलाव की चर्चाएं चल रही थी। बदलाव करते हुए क्षेत्रीय समीकरण को साधने की कोशिश की गई है। भुवन प्रकाश गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनने की खबर सुनते ही समर्थकों ने मिठाई बांटते हुए खुशी जाहिर की। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंनग पाल सिंह तोमर, शेम्फोर्ड स्कूल के प्रबन्धक देवेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अजीतमल सोनू सेंगर, गुड्डू शिवहरे, कमल कांत वर्मा, गौरव सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button