समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन विधानसभा क्षेत्र भगवंतनगर में बहुत ही उल्लास पूर्वक मनाया गया।

Breaking
अंकित सिंह परिहार के नेतृत्व में क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुर 166 भगवंत नगर विधान सभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के युवा नेता अंकित सिंह परिहार ने 100 बेड अस्पताल बीघापुर एवं सरकारी अस्पताल अचलगंज में स्वास्थ लाभ ले रहे मरीजों को फल के पैकेट, दूध, जूस, बिस्कुट आदि का वितरण किया। इस अवसर पर अंकित सिंह परिहार ने कहा की अखिलेश यादव जी की राजनीति सही मायने में सामाजिक समरसता और विकासपरक है। समाज के सभी वर्गों के लोग आज अखिलेश यादव की तरफ़ आशा भरी नजरों से देख रहा है। हम सभी की शुभकामनाएं हैं की अखिलेश यादव स्वस्थ और दीर्घायु होते हुए समाज को अपनी अतुलनीय सेवाएं देते रहें हम सब आज के दिन यह संकल्प लेते हैं की अपनी पूरी शक्ति से अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष बीघापुर शिव नारायण गौड़, ब्लॉक अध्यक्ष सिकंदरपुर कर्ण विजय यादव, लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव दिलीप यादव, मुन्ना गुप्ता, डॉ. राम विलास यादव, आशीष रावत, सत्येंद्र यादव, उमेश चंद्र रावत पिंटू, शिवेंद्र पटेल, सूरज राजपूत लोधी, आशीष यादव, शत्रुघन प्रधान, विशम्भर यादव, गौरव वर्मा,अभिषेक प्रताप सिंह, अजीत चौहान, भरत शुक्ल, प्रेम टेलर, शिव राज पटेल, नितिन गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे






